Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    आदर्श ग्राम पंचायत बना बहादुरपुर 12 ग्राम पंचायत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित

     12 ग्राम पंचायत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित 



    औरैया जनपद के विकास खण्ड साहार में  प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में जिले की 12 ग्राम पंचायतों का चयन किया जा चुका है।जिसमे एक नाम ग्राम पंचायत बहादुपुर का भी है बहादुरपुर प्रधान ज्योति भदौरिया  की ग्राम पंचायत बहादुपुर को शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक, स्वास्थ्य व विकास जैसी मूलभूत सुविधाओं से लैस किया जाएगा 

    सहार विकाश  में 12 ग्राम पंचायतें प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित की गई हैं। इन ग्राम पंचायतों में विलेज डेवलपमेंट प्लान (वीडीपी) पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, ग्रामीण सड़कें एवं आवास, सामाजिक सुरक्षा, डिजिटलीकरण, कृषि पद्धति, बिजली एवं स्वच्छ ईधन, वित्तीय अंतरवेसन, कौशल एवं विकास के कार्य होंगे।


    आदर्श ग्राम पंचायतों के नाम -

    (1)  बहादुरपुर

    (2)  ढिकियापुर

    (3)  पट्टी तोड़ना

     (4)  पुर्वा फकीरे

     (5) मुगरिहा

     (6)  जीवासिरसनी

     (7)  बर्रुफफूँद

     (8) सूखमपुर

     (9)  बहलोलपुर

      (10) सबलपुर

     (11) पुर्वा खुटेमदारी

     (12) तैयापुर


     विकास खण्ड सहार में कुल 12  ग्राम पंचायतों का चयन  जिसमे बहादुपुर भी "आदर्श ग्राम पंचायत " योजनांतर्गत हुआ है । 

       12 आदर्श  ग्राम पंचायतों  की  समीक्षा बैठक माननीय  सीडीओ सर  महोदय की अध्यक्षता में  आहूत की गई है ,  जिसमें माननीय   खण्ड विकास अधिकारी  महोदय,    एडीओ एस. के. ,  और ग्राम पंचायत से सम्वन्धित  समस्त ग्राम पंचायत सचिव वा  ग्राम प्रधान  । आप सभी से मेरा निवेदन है कि -बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित  करें।।

     इसको लेकर जल्द ही सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में विभागों द्वारा जिन बिंदुओं पर काम होना है, उसके लिए बजट पेश किया जाएगा। बजट प्रस्तुत होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Hollywood Movies