Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    अमरनाथ साइन बोर्ड के द्वारा शिव सेवक समिति अध्यक्ष को किया गया सम्मानित

     अमरनाथ साइन बोर्ड के द्वारा शिव सेवक समिति अध्यक्ष को किया गया सम्मानित

    उत्कृष्ट सेवाओं के कारण जम्मू कश्मीर राज्यपाल मनोज सिंहा ने किया सम्मानित। अध्यक्ष रत्नेश वर्मा शीलू 

    मातवी संबाददाता कानपुर / सौरभ मिश्रा : शिव सेवक समिति के द्वारा श्री अमरनाथ पवित्र यात्रा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए समिति अध्यक्ष रत्नेश वर्मा शीलू को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिंहा के द्वारा सम्मानित किया गया। बताते चलें कि विगत वर्षों से शिव सेवक समिति निरन्तर श्री अमरनाथ पवित्र यात्रा में कानपुर नगर का भंडारा लगा अपनी सेवाएं देने का कार्य करती आ रही है। विगत वर्षों में समिति को बुजुर्गों के सहायतार्थ अमरनाथ साइन बोर्ड ने ई रिक्शा सेवा की भी जिम्मेदारी सौंपी जो प्रतिवर्ष बेहतर संचालित हो रही है। सम्मानित हुए समिति अध्यक्ष रत्नेश वर्मा शीलू ने बताया कि नगर के देवतुल्य आमजनमानस के सहयोग से कानपुर नगर का विशाल भंडारा बालटाल पर निरन्तर लग रहा है। विगत वर्ष में साइन बोर्ड ने उन्हे चाइल्ड केयर की भी जिम्मेदारी दी जिसे शिव सेवक समिति ने बखूबी निभाई। कटरा स्थित मां वैष्णो देवी साइन बोर्ड के कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में श्री अमरनाथ साइन बोर्ड सीईओ तथा मां वैष्णो देवी साइन बोर्ड सीईओ के साथ राज्यपाल मनोज सिंहा ने प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए अपने संबोधन में कहा कि शिव सेवक समिति ने वास्तविक सेवा को जमीनी स्तर पर किया है समिति अध्यक्ष को सम्मानित करते हुए उन्हें अपार प्रसन्नता हो रही हैं। सम्मान समारोह में सम्मानित होने की खबर जैसे ही कानपुर नगर के आम जनमानस को लगी सभी भाव विभोर हो उठे।पूर्व विधायक एवं समिति संरक्षक रघुनंदन भदौरिया ने कहा कि कानपुर के लाल समिति अध्यक्ष रत्नेश वर्मा शीलू ने कमाल किया है। शिव सेवक समिति के द्वारा दी जा रही सेवाओं के कारण कानपुर नगर का नाम रोशन हुआ है। सम्मान समारोह में समिति के आलोक सचान अमित वर्मा जय त्रिपाठी मौजूद रहे।

    Hollywood Movies