Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    ग्रामीणों/कृषकों द्वारा अस्थाई गौशाला के गोवंशों द्वारा फसल क्षति की शिकायत का संज्ञान लेते हुए

     *औरैया 21 अगस्त 2025*- जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने तहसील बिधूना विकास खण्ड बिधूना की ग्राम पंचायत  डोडा़पुर के ग्रामीणों/कृषकों द्वारा अस्थाई गौशाला के गोवंशों द्वारा फसल क्षति की शिकायत का संज्ञान लेते हुए  डोड़ापुर स्थित अस्थाई गौआश्रय स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी और उन्हें गोआश्रय स्थल पर रोके रखने हेतु पर्याप्त खाई, जाली आदि की व्यवस्था न होने के कारण गोवंश बाहर निकल जाने की जानकारी मिलने पर उन्होंने तहसीलदार, ग्राम प्रधान तथा लेखपाल को निर्देशित किया कि गोआश्रय स्थल के गोवंश को आवश्यक व्यवस्था कराते हुए गो आश्रय स्थल मडोकनीत, डोडा़पुर तथा नवादा धादू में क्षमता अनुसार स्थानांतरित कराया जाये जिससे कृषकों की होने वाली फसल क्षति को बचाया जा सके। 






          इस अवसर पर तहसीलदार बिधूना शर्मनानन्द्र, ग्राम प्रधान, लेखपाल रोहित पाठक सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे ।

    Hollywood Movies