Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    ऑटो-टोटो चालकों से कथित अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगे, जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई – सुनीता सोनी

     *ऑटो-टोटो चालकों से कथित अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगे, जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई – सुनीता सोनी*



    *वाराणसी।* वाराणसी महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष एवं पूर्व नगर निगम ब्रांड एंबेसडर सुनीता सोनी ने शहर में ऑटो-टोटो चालकों से कथित रूप से हो रही अवैध वसूली पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे तत्काल बंद कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कैंट रेलवे स्टेशन, लंका सहित कई क्षेत्रों से चालकों से ₹10 से ₹40 तक की अवैध वसूली की लगातार शिकायतें मिल रही हैं, जिससे मेहनतकश चालकों का आर्थिक शोषण हो रहा है।


    उन्होंने बताया कि कैंट रेलवे स्टेशन पर भी यात्री को छोड़ने एवं लेने के दौरान चालकों से प्रत्येक बार ₹20 लिए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इस संबंध में पूर्व में संबंधित विभागों एवं नगर आयुक्त को शिकायत भेजी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।


    सुनीता सोनी ने जीआरपी, रेलवे प्रशासन, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऑटो-टोटो चालकों को भय और शोषण से मुक्त वातावरण में रोजगार करने का अधिकार मिलना चाहिए।

    Hollywood Movies