Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    गुरु पूर्णिमा महापर्व पर पूज्य गुरुदेव के श्रीचरणों में श्रद्धा अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान


     *गुरु पूर्णिमा महापर्व पर पूज्य गुरुदेव के श्रीचरणों में श्रद्धा अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान*


    *वाराणसी।* गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ज्योतिषाचार्य पंडित नीरज कान्त द्विवेदी एवं ज्योतिषाचार्य पंडित उद्देश्य द्विवेदी (ज्योतिष भविष्य ज्ञानाय एक्सरे चक्रम, सोनिया, वाराणसी) के शिष्य आशीष मिश्रा ने समस्त श्रद्धालुओं एवं सनातन धर्मावलंबियों से गुरु पूर्णिमा महापर्व पर अपने पूज्य गुरुदेव के दर्शन, पूजन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है।

    उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही ज्ञान, संस्कार, आत्मबल एवं आध्यात्मिक चेतना के स्रोत हैं। गुरु के सानिध्य और आशीर्वाद से ही शिष्य का जीवन सफल, सार्थक एवं उज्ज्वल बनता है। गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व अपने गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता व्यक्त करने का सर्वोत्तम अवसर है।

    शिष्य आशीष मिश्रा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं को पूज्य ज्योतिषाचार्य पंडित नीरज कान्त द्विवेदी एवं ज्योतिषाचार्य पंडित उद्देश्य द्विवेदी के श्रीचरणों में श्रद्धा अर्पित कर दर्शन, पूजन, आशीर्वचन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिलेगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरुजनों का आशीर्वाद ग्रहण करने तथा भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा को सुदृढ़ बनाने का आग्रह किया।

    उन्होंने कहा कि गुरु की कृपा से जीवन में ज्ञान, विवेक, सफलता, सुख, शांति एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय सनातन संस्कृति की अमूल्य गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति श्रद्धा और सम्मान का महोत्सव है।

    अंत में शिष्य आशीष मिश्रा ने भगवान श्रीराम एवं संकटमोचन श्रीहनुमान जी से सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए गुरु पूर्णिमा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

    Hollywood Movies