Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    प्रेमपाल महाराज जी ने दिल्ली सांसद सुपरस्टार मनोज तिवारी जी से की शिष्टाचार भेंट।

     श्री प्रेमपाल महाराज जी ने दिल्ली सांसद सुपरस्टार मनोज तिवारी जी से की शिष्टाचार भेंट।



    नई दिल्ली, 12 सितंबर 2026। राष्ट्रीय मानव अधिकार कानून सुरक्षा संघ ट्रस्ट भारत, नई दिल्ली के प्रदेश मंत्री, उत्तराखंड, महाराष्ट्र एवं गुजरात राज्य प्रभारी तथा विश्व हिन्दू धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री श्री प्रेमपाल महाराज जी ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान भारती जनता पार्टी दिल्ली सांसद सुपरस्टार मनोज तिवारी जी से शिष्टाचार भेंट की।


    इस अवसर पर दोनों गणमान्य व्यक्तियों के बीच सामाजिक, धार्मिक एवं राष्ट्रहित से



    जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। श्री प्रेमपाल महाराज जी ने समाज में मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता, गौ संरक्षण, सनातन संस्कृति एवं राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर अपने विचार साझा किए।



    मनोज तिवारी जी ने सामाजिक समरसता, राष्ट्र सेवा तथा जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। मुलाकात के दौरान आपसी सहयोग एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। महराज जी के साथ इकबाल त्यागी राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरक्षा साथ परवेश जी आजमगढ़ प्रदेश प्रभारी, साहिद जी प्रदेश महासचिव और बिनीत जी दिल्ली से उपस्थित रहें ।

    Hollywood Movies