Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    न्यायाधीशों की मौजूदगी में पीलीभीत में पॉक्सो एक्ट और कानूनी परिणामो के प्रति संवेदनशीलता अभियान तेज

     न्यायाधीशों की मौजूदगी में पीलीभीत में पॉक्सो  एक्ट और कानूनी परिणामो के प्रति संवेदनशीलता अभियान तेज


    जिला रिपोर्टर पीलीभीत अवदेश वर्मा




    पीलीभीत  30 सितम्बर 2026/उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश के अनुपालन में तथा मा0 रविन्द्र कुमार जनपद न्यायाधीा/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत के निर्देशानुसार 02 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर पाॅक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों और कानूनी परिणामों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने हेतु विशेष जागरूकता अभियान 25 सितम्बर 2026 से प्रारम्भ किया गया। उक्त अभियान से सम्बन्धित जागरूकता/विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन जनपद के पू0मा0 विद्यालय उमरसढ में संजीव कुमार सिंहा प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, शिप्रा सिंह न्यायिक मजिस्टेªट, उत्कर्ष सिंह सिविल जज जू0डि0, पू0मा0 विद्यालय जहानाबाद में महेन्द्र श्रीवास्तव अपर जिला जज प्रथम दीवानी न्यायालय, इंदू यादव सिविल जज जू0डि0, प्रदीप यादव अपर सिविल जज जू0डि0, पू0मा0 वि0क0 जिरौनिया राम किशोर अपर जनपद न्यायाधीश, श्रीकांत गौर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, समाली मिततल सिविल जज सी0डि0, जे0एच0एस0 कुंवरपुर विद्यालय में विजय कुमार हिमांश अपर जनपद न्यायाधीश, कु0 शिखा प्रधान अपर जनपद न्यायाधीश व शहनवाज अहमद सिद्दीकी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, जे0एच0एस0 रम्पुरिया सिरसा में अनु सक्सेना अपर जनपद न्यायाधीश, टी0एन0 पासवान अपर जनपद न्यायाधीश, सतीश कुमार सिविल जज सी0डि0 व तरूण कुमार अपर सिविल जज सी0डि0, जे0एच0एस0 टाह पौटा में स्वेता दीक्षित अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार, सुन्दर लाल अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट व अरूण क्रान्ति यशोदास सिविल जज सी0डि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एस0आर0एम0 इण्टर कालेज बीसलपुर में दुष्यंत कुमार शर्मा सिविल जज जू0डि0 बीसलपुर एवं राजकीय कम्पोजिट विद्यालय सिमरिया ता0 महाराजपुर पूरनपुर में अरूण कुमार सिविल जज जू0डि0 पूरनपुर में आज दिनांक 30.09.2026 को किया गया। 

    समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण के द्वारा उक्त स्कूलों में उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को पाॅक्सो अधिनियम 2012 के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गयी। जिसमें छात्र एवं छात्राओं के द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दिये गये। साथ ही समस्त पी0एल0वी0 के द्वारा आयोजित शिविरों में प्रतिभाग कर पोस्टर पैम्फलेटस का वितरण किया गया।

    Tags

    Hollywood Movies