Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    बिधूना के गजेन्द्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज में लगा विधिक साक्षरता शिविर, सिविल जज अनिल चौधरी व कुशाग्र मिश्रा ने दी पॉक्सो एक्ट की जानकारी

     बिधूना के गजेन्द्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज में लगा विधिक साक्षरता शिविर, सिविल जज अनिल चौधरी व कुशाग्र मिश्रा ने दी पॉक्सो एक्ट की जानकारी  














    ​ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया के विशेष जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज की प्रबंधक मंजू सिंह भी रहीं मौजूद, जजों ने छात्रों को हेल्पलाइन 1098 के प्रति किया जागरूक।  


     विशेष संवाददाता रामबाबू शुक्ल 

     

    दैनिक मातवी : ​बिधूना/औरैया 

    गांधी जयंती के विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज (30 सितंबर) बिधूना के श्री गजेन्द्र सिंह पब्लिक इण्टर कॉलेज में 'विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर' का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बाह्य न्यायालय बिधूना के सिविल जज (जू.डि.) अनिल चौधरी और अपर सिविल जज (जू.डि.) कुशाग्र मिश्रा ने मुख्य रूप से शिरकत की। इस मौके पर कॉलेज की प्रबंधक मंजू सिंह भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।  

    ​क्या है पॉक्सो एक्ट (2012)?

    कार्यक्रम का आगाज न्यायिक अधिकारियों और कॉलेज की प्रबंधक मंजू सिंह द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात मंच से छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए दोनों न्यायाधीशों ने बताया कि पॉक्सो एक्ट (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम) विशेष रूप से 18 वर्ष से कम आयु के नाबालिग बच्चों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। यह कानून बच्चों को यौन शोषण, यौन उत्पीड़न और पोर्नोग्राफी जैसे संगीन अपराधों से बचाता है।  

    ​1098 पर करें कॉल, गुप्त रहेगी पहचान

    जजों ने छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि किसी भी अपराध को सहना या छिपाना नहीं चाहिए:

    ​किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या खतरे की स्थिति में बच्चे सीधे 1098 टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

    ​कानून के तहत पीड़ित व शिकायतकर्ता बच्चे की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।

    ​समारोह में पब्लिक इंटर कॉलेज की प्रबंधक मंजू सिंह ने न्यायिक अधिकारियों को पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सभागार में कॉलेज का समस्त स्टाफ और सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


    पूरी खबर देखे वीडियो मे 


    Hollywood Movies