Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों को उपहार दिया गया

     गणतंत्र दिवस के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों को उपहार दिया गया




    अजीतमल। उच्च प्राथमिक विद्यालय बीसलपुर कम्पोजिट विकास खण्ड अजीतमल, औरैया में गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार तथा ग्राम प्रधान राजकुमार नायक व अन्य अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा ग्राम प्रधान द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा माँ सरस्वती व शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। खण्ड शिक्षा अधिकारी व ग्राम प्रधान का बैज लगाकर माल्यार्पण किया गया तथा कार्यक्रम में आये हुए समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया तथा बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए । खण्ड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार द्वारा बिना जूते पहने बच्चों को जूते मोजे वितरित किए गए । इसके उपरांत कार्यक्रम के समापन पर मिष्ठान वितरण किया गया । इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजयपाल सिंह, तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

    Hollywood Movies