Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    औरैया 27 फरवरी 2024 - सचिव जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद ने अवगत कराया

     औरैया 27 फरवरी 2024 - सचिव जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद ने अवगत कराया है कि जनपद औरैया में प्रस्तावित औरैया महोत्सव- 2023 - 24 के तीन दिवसीय आयोजन हेतु दिनांक 04 मार्च 2024 को उद्घाटन समारोह से लेकर दिनांक 06 मार्च 2024 समापन समारोह की व्यवस्था सहित सचिवालय प्रशासन द्वारा निर्धारित दरों इसके समतुल्य कम दरों पर संपूर्ण कार्य जैसे - मंच बनाने, सजाने का पूरा कार्य, मंच का कंप्लीट लाइट, एंड साउंड सिस्टम, पूरे कार्यक्रम स्थल की उचित रोशनी, मंच पर एल.ई.डी. कार्यक्रम स्थल पर फूलों की सजावट, प्रवेश द्वार, सभी टेटेस कार्य  जैसे- जर्मन हेंगर, सोफा, कुर्सियां, कालीन, टेबल, बैरिकेटिंग (बल्ली और मोजो) संलग्न शौचालय के साथ सुरक्षित घर, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी, आमंत्रण पत्र, ऑन साइट ब्रांडिंग, आवश्यक क्षमता के साइलेंट जनरेटर सेट की व्यवस्था/आपूर्ति हेतु इच्छुक आपूर्तिकर्ता/ फर्म अभिरुचि प्रस्ताव प्रपत्र धनराशि रुपये 500/- विकास भवन ककोर मु० कक्ष सं०- 10 से प्राप्त कर दिनांक 28 फरवरी 2024 की शाम 2:00 बजे तक अनुभवी एवं पंजीकृत फर्मों से मुहरबन्द अभिरुचि प्रस्ताव आमंत्रित की जाती है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु सचिव जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, औरैया के मोबाइल नंबर - 9450 154137 पर संपर्क किया जा सकता है।



    Hollywood Movies