Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत आमजनमानस में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल के महत्व

     औरैया 07 फरवरी 2024 




     जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत  आमजनमानस में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल के महत्व के प्रति जागरूकता लाने के लिए कलक्ट्रेट परिसर से (04) चार एल ई डी वैन को जनपद के ग्रामों में भ्रमण हेतु रवाना करते हुए कहा कि इनके माध्यम से आमजन में पेयजल को संरक्षित करने तथा उसके उपयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त होगी जिससे जल जनित रोगों से बचा जा सकेगा।

     जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल के महत्व की जानकारी मिलने के साथ-साथ जल जनित रोगों से बचाव व रोकथाम हेतु फंक्शनल हाउस होल्ड टेप कनेक्शन के लिए भी जागरूक किया जाएगा जिससे सभी लोग अपने-अपने घरों में कनेक्शन लेकर शुद्ध और सुरक्षित पेयजल प्राप्त कर सकें।

    उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

    Hollywood Movies