Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    100 शैय्या सीएमएस द्वारा डाटा कार्य अंकित न किए जाने पर कारण बताओं नोटिस किया जाए जारी

     *स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ हर जरूरतमंद को हो मुहैया, शत-प्रतिशत किया जाए टीकाकरण।* 


    *प्रसव केश जिन आशाओं द्वारा नहीं कराए जा रहे हैं उनका वेतनमान रोका जाए।* 



    *100 शैय्या सीएमएस द्वारा डाटा कार्य अंकित न किए जाने पर कारण बताओं नोटिस किया जाए जारी।*


    *दिबियापुर बीपीएम का एक सप्ताह का वेतन काटा जाए।* 



    *अयाना एमओआईसी को कार्य में शिथिलता पर निर्गत की जाए चेतावनी।* 



    *आरबीएसके  टीम के भ्रमण दिवस पर बच्चों के अभिभावकों को भी विद्यालय/ आंगनबाड़ी केंद्रों में बुलाया जाए।* 



    *आशाओं के कार्य का विकास खंडवार डाटा किया जाए तैयार जिससे कार्य में हो सुधार।*


    उप सम्पादक अमन त्रिवेदी


    मातवी /*औरैया 28 अगस्त 2025* /जिलाधिकारी डॉ० इन्द्रमणि  त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की  विस्तार पूर्वक समीक्षा करते हुए जिला चिकित्सालय में साफ- सफाई की व्यवस्था को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के अंदर साफ- सफाई एवं आकस्मिक सेवाओं में सुधार लाएं। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना एवं अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान खराब प्रदर्शन करने वाले चिकित्सा अधीक्षकों को कठोर चेतावनी दी गई तथा सीएससी अजीतमल बीपीएम के वेतन रोकने के निर्देश दिए।  जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, आईसीडीएस विभाग को निर्देशित किया  कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति कराये तथा उनके अभिभावकों को भी बुलाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक बाल एवं मातृ मृत्यु की ऑडिट कराई जाए। जिलाधिकारी ने आरसीएच पोर्टल की समीक्षा करते हुए खराब प्रदर्शन करने वाले ब्लॉक अजीतमल के बीपीएम का वेतन रोकने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान ब्लॉक भाग्यनगर की उपलब्धियां संतोषजनक न पाए जाने पर दिबियापुर बीपीएम का एक सप्ताह का वेतन काटे जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आशाओं के कार्य का विकास खंडवार डाटा किया जाए तैयार जिससे कार्य में  सुधार हो सके। 

           बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० सुरेन्द्र कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० शिशिर पुरी,  जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, बीपीएम व एम ओ आई सी सहित सभी संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

    Hollywood Movies