Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    विकासखंड परिवर्तन को लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

     विकासखंड परिवर्तन को लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।



     तहसील रिपोर्टर मुस्कान 

    मातवी /अजीतमल (औरैया), 26 अगस्त – ग्राम पंचायत विलावा एवं परगना अजीतमल के ग्रामीणों ने विकासखंड परिवर्तन की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी अजीतमल को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्राम पंचायत विलावा को अजीतमल विकासखंड में ही शामिल रखा जाए।


    ग्रामीणों ने बताया कि शासन द्वारा विकास खंड के पुनर्गठन के तहत एक नया विकासखंड अयाना प्रस्तावित किया जा रहा है। इसमें 42 ग्राम जोड़े जा रहे हैं, जिनमें विलावा भी शामिल है। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत विलावा अजीतमल से महज 3 किमी की दूरी पर स्थित है और यहां के सभी सरकारी काम अजीतमल में ही संपन्न होते हैं। जबकि प्रस्तावित नया विकासखंड अयाना इससे काफी दूर है, लगभग 17 किलोमीटर दूर है जिससे ग्रामीणों को कठिनाई होगी।


    ग्रामीणों का कहना है कि अजीतमल विकासखंड में ग्राम पंचायत विलावा को रखने से क्षेत्रीय लोगों को सुविधाएं आसानी से मिलती रहेंगी। यदि यह गांव नए विकासखंड में चला गया, तो लोगों को सरकारी कार्यों के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी और समय व धन दोनों की बर्बादी होगी। ग्रामीणों ने  मुख्यमंत्री और शासन प्रशासन से अपील की है कि ग्राम पंचायत विलावा को अजीतमल विकासखंड में ही रखा जाए तथा अयाना विकासखंड में किसी अन्य नजदीकी गांव को सम्मिलित किया जाए। ज्ञापन पर गुलाब सिंह, संपा, बृजपाल, जीवान सिंह, सत्यवीर सिंह, जीत पाल सिंह नायक , प्रमोद अवस्थी सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर किए गए।

    Hollywood Movies