Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    कानपुर देहात एसपी अरविंद मिश्रा 4 महीने ही तबादला:जाने इसके पीछे के कारण, IPS श्रद्धा नरेंद्र पांडे बनीं नई पुलिस अधीक्षक

     कानपुर देहात एसपी अरविंद मिश्रा का तबादला:IPS श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय बनीं नई पुलिस अधीक्षक, 2017 बैच की हैं IPS श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय।


    कानपुर देहात एसपी अरविंद मिश्रा का 4 महीने में ही तबादला हो गया। उनके तबादले की सबसे बड़ी वजह सरकार से ताल-मेल को लेकर बताई जा रही। उनके स्थान पर 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी श्रद्धा नरेंद्र पांडे को जिले की नई पुलिस कप्तान बनाया गया है। 24 जुलाई को अकबरपुर थाने में कार्यकर्ता पर हुई कार्रवाई से नाराज योगी सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने थाना प्रभारी सतीश सिंह के खिलाफ थाने के बाहर धरना दिया था। मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गया। लखनऊ स्तर से अधिकारियों के फोन आने के बावजूद मंत्री धरना खत्म करने को तैयार नहीं हुईं।


    बाद में पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा ने 24 घंटे में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिस पर धरना समाप्त हुआ। लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल चौकी इंचार्ज को निलंबित किया गया, जबकि थाना प्रभारी के खिलाफ जांच लंबित ही रह गई।


    कानपुर देहात एसपी अरविंद मिश्रा का 4 महीने में ही तबादला- जाने इसके पीछे के कारण

    Hollywood Movies