Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    विघ्नहर्ता भगवान गणेश की जनपद में जगह जगह की जा रही पूजा, कहीं पंडालों में तो कही मंदिरों व घरों में की जा रही पूजा

     *स्लग– विघ्नहर्ता भगवान गणेश की जनपद में जगह जगह की जा रही पूजा, कहीं पंडालों में तो कही मंदिरों व घरों में की जा रही पूजा -

    स्थान - औरैया



    *ऐंकर-* जनपद में गणेश महोत्सव को बड़ी ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। सनातन धर्म की मान्यता है किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए सबसे पहले भगवान गणेश का पूजन किया जाता है भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी के रूप में जाना जाता है। गणेश चतुर्थी को स्थापित किए गए भगवान गणेश का जनपद में जगह जगह पूजन अर्चन किया जा रहा है, और विघ्नहर्ता भगवान गणेश से साधक अपने जीवन की आने वाली विघ्नों को दूर करने की कामना कर रहे है। ऐसी मान्यता है कि सभी शुभ कार्यों की शुरुआत गणेश चतुर्थी के बाद ही प्रारंभ होती है गणेश महोत्सव चतुर्थी तिथि से अनंत चतुर्दशी तक (दस दिन) मनाया जाता है। भगवान गणेश को लोग पान, पुष्प, धूप, दीप नैवेद्य अर्पित कर भगवान गणेश को प्रसन्न कर रहे है, तो कही पर लोग भजन कीर्तन का आयोजन कर रहे है। शाम के समय भगवान गणेश की आरती में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे है। आज औरैया सदर में इंडियन ऑयल पुलिस चौकी के पास वीर हनुमान मंदिर में स्थापित किये गए भगवान गणेश का पूजन - अर्चन आरती करने को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। तो वहीं नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि समाजसेवी लालजी शुक्ला ने भगवान गणेश की आरती की। इसके साथ ही आर्यनगर में रहने वाले प्रधानाचार्य अशोक कुमार द्विवेदी आदि ने आरती में शामिल होकर भगवान गणेश को प्रसन्न किया और अपने तथा सभी के जीवन में आने वाली विघ्नों के निवारण के लिए भगवान गणेश से कामना की। इस मौके पर मुखिया पंडितजी , निर्मल पांडे , राजमणि त्रिपाठी उर्फ लल्ला सहित सैंकड़ों श्रद्धालु भगवान गणेश की आरती में शामिल हुए।

    Hollywood Movies