Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    निधन पर शोक व्यक्त किया

     *निधन पर शोक व्यक्त किया*



    झांसी।  नकटा  चोपड़ा झांसी निवासी पंडित आशीष शर्मा अखण्ड ब्राह्मण महासभा बुंदेलखंड उपाध्यक्ष, अंकुश शर्मा,अनुज शर्मा के पिताजी श्री सोहनलाल शर्मा का 24 अगस्त को 80 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पूरा परिवार, नगर और समाज शोकाकुल है। सोहनलाल अपने जीवनकाल में सादगी, धैर्य और धर्मपरायणता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने परिवार के संस्कारों को सहेजते हुए अगली पीढ़ी को सदैव मार्गदर्शन प्रदान किया। वे सामाजिक कार्यों में भी रुचि रखते थे l और पड़ोस-समाज के लोगों के सुख-दुख में हमेशा सहयोगी रहीं। उनके निधन के उपरांत रविवार को झांसी नगर में ब्राह्मण समाज में एवं, नगर के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में एक शोकसभा आयोजित की गई। सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ हुई, जहां सभी उपस्थित लोगों ने सोहनलाल शर्मा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में संगठन प्रमुख मंजुल पुरोहित,राहुल मिश्रा,सुनील पुरोहित,विवेक पाण्डेय,सौरभ व्यास, आकाश मिश्रा,नितिन भार्गव,राहुल शर्मा,सहित नगर के अनेक प्रतिष्ठित लोगों ने उपस्थित होकर शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।

    Hollywood Movies