Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    ग्रामीणों ने फु के ट्रांसफार्मर को बदलने मांग की।

     ग्रामीणों ने फु के ट्रांसफार्मर को बदलने  मांग की।

    तहसील संबाददाता मुशकान 


    - पिछले सात दिनों से फुका का पड़ा ट्रांसफार्मर, आधे गांव में छाया अंधेरा।

    मातवी /अजीतमल,औरैया -अजीतमल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बीसलपुर में पिछले सात दिनों से ट्रांसफार्मर फुकने से आधे गांव कि रोशनी ठप है। जबकि योगी सरकार के आदेश है कि फूंके ट्रांसफार्मर को 24घंटे में बदला जाए। लेकिन सात दिन होने के बाद बिजली विभाग के अधिकारी ने कोई ध्यान नहीं दिया।

              ग्राम बीसलपुर में ट्रांस फॉर्मर फुंकने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया है। वहीं चोरों का आतंक होने से ग्रामीण भयभीत है। रात्रि में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का सोना दुश्वार है। लोगों का कहना है कि ट्रांस फॉर्मर पिछले पांच दिनों से फुंका पड़ा है। लेकिन बिजली विभाग की उदासीनता की वजह से अभी तक ट्रांस फॉर्मर नहीं बदला गया है।

                 वही ग्रामीण आशीष, सुखवीर, सुमित, उमेश, प्रीति, मीना, सोनी, ईशिका, राजश्री, पुरन, भानु प्रताप, आदि लोगों का कहना है कि मोबाईल चार्जिंग, पीने के पानी, आदि की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। लेकिन बिजली विभाग की उदासीनता की वजह से लोग बेहद परेशान हैं। यदि जल्द ही समस्या का निदान नहीं हुआ तो ग्राम बासी बड़ी संख्या में एकत्र होकर बिजली ऑफिस पर धरना देने को विवश होंगे।

    Hollywood Movies