Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    रुद्राभिषेक का हुआ भव्य आयोजन। उमड़े श्रद्धालु

     रुद्राभिषेक का हुआ भव्य आयोजन। उमड़े श्रद्धालु




     श्रावण मास के पावन पर्व पर बर्रा स्थित निहारिका हॉस्पिटल में भगवान शिव का रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक निहारिका हॉस्पिटल एमडी डॉ धर्मेन्द्र अवस्थी ने बताया कि विगत वर्षों से देवों के देव महादेव का विशाल रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें क्षेत्रीय आम जनमानस बड़ी संख्या में एकत्रित हो महादेव की पूजा सामूहिक रूप से करते है। पुरोहितों के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण कर महादेव के भजनों को गाया गया। रुद्राभिषेक के समापन पर संरक्षक एवं समाजसेवी राजेन्द्र अवस्थी के द्वारा प्रसाद क्षेत्रीय लोगों को वितरित किया गया। रुद्राभिषेक के दौरान महादेव के स्वरूप को देख सभी मंत्रमुग्ध हो उठे। हर हर महादेव के नारों से प्रांगण गुंजायमान हो गया। इस मौके पर निहारिका हॉस्पिटल परिवार सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

    Hollywood Movies