Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    सहार में 'आयुष आपके द्वार' के तहत लगा स्वास्थ्य शिविर, 147 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार ​

     



     उप संपादक अमन त्रिवेदी 

    सहार में 'आयुष आपके द्वार' के तहत लगा स्वास्थ्य शिविर, 147 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

    ​सहार/औरैया (मातवी न्यूज़)। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी इटावा/औरैया डॉ. सर्वेश कुमार के निर्देशन में 31 जुलाई 2026 को सहार में "आयुष आपके द्वार" अभियान के अंतर्गत एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय शिवगंज के चिकित्साधिकारी डॉ. हरिप्रताप सिंह और राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बहादुरपुर सहार के चिकित्साधिकारी डॉ. भवभूषण द्वारा मरीजों का सघन स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित उपचार दिया गया। शिविर के दौरान डॉ. हरिप्रताप सिंह द्वारा 75 तथा डॉ. भवभूषण द्वारा 72 रोगियों (कुल 147 मरीजों) की जांच कर उन्हें निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाएं वितरित की गईं। इस जनहितकारी अवसर पर ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार, आशा श्रीमती किरन कुमार, श्री अनिल कुमार, श्री अजय कुमार, अनुज कुमार, श्री शिवदत्त दुबे और श्री गोपाल गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित रहकर शिविर को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

    Hollywood Movies