Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    बिधूना: ग्राम निमहर में लगा निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर, 60 मरीजों का हुआ उपचार | Matvi News

     

    ग्राम निमहर में निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 60 मरीजों का हुआ उपचार





    ​बिधूना (औरैया)। विकास खंड बिधूना के ग्राम निमहर में 28 जुलाई 2026 को 'आयुष आपके द्वार' कार्यक्रम के अंतर्गत एक निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी इटावा/औरैया डॉ. सर्वेश कुमार के निर्देशन में लगाए गए इस शिविर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मल्हौसी के चिकित्साधिकारी डॉ. भवभूषण द्वारा 60 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित उपचार और दवाएं निःशुल्क वितरित की गईं। इस दौरान डॉ. भवभूषण ने मौजूद ग्रामीणों को दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार-विहार और विशेष रूप से बरसात के मौसम में होने वाले संभावित संक्रामक रोगों से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। उन्होंने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए सही खानपान और स्वच्छता बेहद जरूरी है। इस जनहितकारी अवसर पर डॉ. भवभूषण के साथ श्री आमोद कुमार, श्री मान सिंह यादव, श्री राम आसरे, श्री कनौजी लाल जी, श्री शेर सिंह और ग्राम प्रधान सोहन लाल समेत गांव के कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई और शिविर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। मरीजों और ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की काफी सराहना की।


    Hollywood Movies