Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में स्कूल आधारित टीडी/डीपीटी टीकाकरण अभियान एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर बीटीएफ बैठक संपन्न

     सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में स्कूल आधारित टीडी/डीपीटी टीकाकरण अभियान एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर बीटीएफ बैठक संपन्न


    मातवी ब्यूरो रिपोर्ट, औरैया



    सहार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में एमआर एवं डिप्थीरिया आउटब्रेक की रोकथाम के लिए टी.डी., डी.पी.टी. एवं एमआर अभियान के तहत स्कूल आधारित टीकाकरण अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


    इसके साथ ही विश्व कृमि मुक्ति दिवस के सफल आयोजन के संबंध में ब्लॉक टास्क फोर्स (बीटीएफ) की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए चलाए जाने वाले अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।


    बैठक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी आर.एन. पांडे, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र शुक्ला, बीपीएम अनुराग वर्मा, बीसीपीएम संजय कुमार, सीडीपीओ रंजना त्रिपाठी, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के फील्ड मॉनिटर विपिन कुमार तथा शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि एवंदुष्यंत त्रिपाठी पर्यवेक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


    अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास एवं अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

    Hollywood Movies