Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    आपात स्थिति में हर मिनट की अहमियत होती है और औरैया की पीआरवी-112 ने अपनी तेज़ कार्रवाई पर किया गया सम्मानित

     बड़ी खबर जिला औरेया से 



    रिपोर्ट विकास अवस्थी जिला मुख्यालय ककोर 




    औरैया पुलिस की पीआरवी-112 ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था ही नहीं, बल्कि मानवता की रक्षा के लिए भी हर पल तैयार रहती है। दो अलग-अलग घटनाओं में पीआरवी कर्मियों ने अपनी तत्परता और संवेदनशीलता से लोगों की जान और मुश्किल दोनों बचाईं। उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक औरैया ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 


     



    उत्तर प्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा पीआरवी-112 के पुलिसकर्मियों को उनके दो सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। पहली घटना में आत्महत्या का प्रयास कर रही एक महिला की सूचना मिलते ही पीआरवी टीम रिकॉर्ड समय में मौके पर पहुंची और सूझबूझ के साथ उसकी जान बचा ली।


    वहीं दूसरी घटना में रास्ते में वाहन का तेल खत्म होने से फंसे लोगों की सूचना पर पीआरवी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया। पुलिस की इस मानवीय पहल की लोगों ने भी सराहना की।


    दोनों मामलों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई को देखते हुए पुलिस मुख्यालय 112 की ओर से संबंधित पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए चयनित किया गया। पुलिस अधीक्षक औरैया ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि जनसेवा व मानवता की रक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


    Sp बाइट 




    "आपात स्थिति में हर मिनट की अहमियत होती है और औरैया की पीआरवी-112 ने अपनी तेज़ कार्रवाई से यह साबित कर दिया कि समय पर पहुंची पुलिस किसी के लिए जीवनदान भी बन सकती है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणा है।"

    Hollywood Movies