Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    हरदयाल महारानी देवी विद्यालय में एचपीवी वैक्सीन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

     हरदयाल महारानी देवी विद्यालय में एचपीवी वैक्सीन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित





    सहार, औरैया। हरदयाल महारानी देवी विद्यालय, पुरवा तरा (सहार) में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छात्राओं एवं विद्यालय परिवार को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन के महत्व एवं इससे होने वाले लाभों के संबंध में जागरूक किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान टीम ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में प्रभावी है। छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील की गई कि पात्र बालिकाओं का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं तथा किसी भी प्रकार की भ्रांतियों पर ध्यान न दें।


    जागरूकता कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार डॉ. जितेंद्र कुमार, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अनुराग वर्मा तथा जनपद स्तर से जिला समन्वयक गौरव कुमार उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए टीकाकरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।




    Hollywood Movies