Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    औरैया ब्रेकिंग: अजीतमल में तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की जोरदार भिड़ंत, इटावा का युवक गंभीर रूप से घायल | Matavi News

     

    तेज रफ्तार का कहर: बोलेरो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, इटावा निवासी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल




    ​अजीतमल/औरैया (रिपोर्ट- तहसील संबाददाता मुस्कान)। जनपद औरैया के अजीतमल क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहाँ एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार बोलेरो तथा बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि युवक के एक हाथ की उंगली कट गई है, एक पैर बुरी तरह टूट गया है और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक मूल रूप से इटावा का रहने वाला बताया जा रहा है। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और उनकी मदद से खून से लथपथ घायल को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल पहुंचाया गया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी स्थिति बेहद गंभीर और नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

    Hollywood Movies