Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    गोरखपुर में 600 नई महिला सिपाहियों ने कल जमकर विरोध प्रदर्शन किया. जानिए इस पूरे मामले की अंदर की बात



    मातवी :  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में ट्रेनिंग ले रहीं 600 नई महिला सिपाहियों ने जिस तरह का विरोध प्रदर्शन किया, उसने पूरे उत्तर प्रदेश को चौंका दिया। यूपी पुलिस की ये नई महिला सिपाही पीएसी सेंटर की व्यवस्थाओं से बेहद नाराज नजर आई।  उनका कहना था कि यहां ना बिजली है और ना ही पंखा यहां तक की उन्हें खुले में नहाना पड़ता है और पीने के लिए पानी तक नहीं है. दरअसल यहां ऐसा काफी कुछ था, जिसको लेकर महिला सिपाही भड़की हुईं थीं. दरअसल महिला सिपाहियों के प्रग्नेंसी टेस्ट के आदेश जारी हुए थे, जिसको लेकर इन सभी में भयंकर गुस्सा देखा जा रहा था फिर बिजली-पानी, बाथरूम की समस्या ने इनके गुस्से को बढ़ा दिया और रोती-बिलखती इन महिला सिपाहियों ने मोर्चा खोल दिया. हालत ऐसे बिगड़े की खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बीच में आना पड़ा और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए गए.

    Hollywood Movies