Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    जिला मेडिकल कॉलेज गार्ड को मरीजों के परिचारकों और पत्रकारों के लिए विनम्र और मृदुभाषी होने के लिए निर्देश

     जिला मेडिकल कॉलेज गार्ड को मरीजों के परिचारकों और पत्रकारों के लिए विनम्र और मृदुभाषी होने के लिए निर्देश



    उप संपादक अमन त्रिवेदी

    मातवी : जनपद औरैया मे जिला मेडिकल कॉलेज गार्ड को मरीजों के परिचारकों और पत्रकारों के लिए विनम्र और मृदुभाषी होने के लिए निर्देशित किया गया जहाँ जिला मेडिकल कॉलेज सीएमएस प्रोफेसर डॉक्टर पवन कुमार शर्मा ने मातवी न्यूज़ पर बातचीत करके अवगत कराया जिला मेडिकल कॉलेज औरैया में पत्रकारों का स्वागत है पत्रकार आराम से आए और मरीजों के हाल-चाल की व्यवस्था लें वैसे जिला मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए सारी व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं अगर फिर भी कोई कमी दिखाई देती है और संज्ञान में आती है तो तत्काल प्रभाव से उसको दुरुस्त कराया जाएगा जिला मेडिकल कॉलेज में लगे सुरक्षा कर्मी जो फौजी की रिटायर हैं इनके द्वारा कुछ मिस बिहेवियर हुआ जैसे ही यह मामला सीएमएस प्रोफेसर डॉक्टर पवन कुमार शर्मा की संज्ञान में आया वैसे ही उन्होंने जांच कमेटी गठित कर दी जो सैनिक सुपरवाइजर हैं उनसे भी बातचीत की गयी और उनको भी फोन द्वारा जानकारी दी गई उन्होंने भी कहा है कि आगे से ऐसी कोई गलती नहीं होंगी प्रोफेसर डॉक्टर पवन कुमार शर्मा ने बताया कि जब तक वह इस कॉलेज में सीएमएस हैं तब तक किसी भी पत्रकार बंधुओ को किसी भी भय डर की कोई आवश्यकता नहीं है पत्रकार स्वतंत्र हैं वह जाएं और मरीजों से अपना हाल-चाल ले अगर कोई कमियां है तो वह सामने निकल कर आएंगी, तो हम भी उनको सुधारेंगे आज की तारीख में औरैया जिला अस्पताल चिचोली में ओपीडी लगभग 2000 हो चुकी हैं। प्रोफेसर डॉ पवन कुमार शर्मा को जैसे ही पता चला वैसे ही तत्काल प्रभाव से उन्होंने कमेटी बनाई और उसकी जांच कराई । और साथ ही सुरक्षा गार्ड्स को निर्देशित किया गया आने वाले रोगियों के परिजनों से थोड़ा तरल स्वभाव में बात किया जाए।

    Hollywood Movies