Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    हरिद्वार में हमला : परिवार की इज़्ज़त बचाने में महंत गंभीर रूप से घायल

     हरिद्वार में हमला : परिवार की इज़्ज़त बचाने में महंत गंभीर रूप से घायलहरिद्वार में हमला : परिवार की इज़्ज़त बचाने में महंत गंभीर रूप से घायल



    हरिद्वार के जगतपुर इलाके में एक पहाड़ी परिवार पर हमला कर बदमाशों ने मारपीट और महिलाओं के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। तहरीर के अनुसार, घटना में शामिल लोग हरियाणा से आए कुछ ड्राइवर बताए जा रहे हैं।आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। जब परिवार ने इसका विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी गई। इस दौरान पति आचार्य पवन त्रिपाठी, जो स्थानीय महंत के रूप में जाने जाते हैं, उन पर हमलावरों ने बेदर्दी से हमला किया जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई।घटना के दौरान शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और परिवार की जान बचाई। इसके बाद आरोपित वहां से फरार हो गए।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार का बयान दर्ज किया। गंभीर रूप से घायल आचार्य पवन त्रिपाठी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।महिलाओं से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर महंत को पीटा; पुलिस ने केस दर्ज कर जांच तेज की ।

    Hollywood Movies